पाइपर मेथिस्टिकम (Piper Methysticum)

 पाइपर मेथिस्टिकम (Piper methysticum)

परिचय-

मन से सम्बन्धित लक्षण :- रोगी अत्यन्त संवेदनशील होता है, उसका मन उदास होता है और अधिक दु:ख महसूस करता है और मन को जब दूसरी ओर लगाता है तो दु:ख कुछ समय के लिए कम हो जाता है, रोगी को स्थिति परिवर्तन करने की बेचैन इच्छा होती है। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के लक्षणों को ठीक करने के लिए पाइपर मेथिस्टिकम औषधि का प्रयोग करना चाहिए।

मूत्र से सम्बन्धित लक्षण :- मूत्राशय बढ़ा हुआ महसूस होता है और मूत्रत्याग करने के समय में जलन होती है और रोगी को इसके साथ ही सूजाक रोग हो जाता है या अण्डकोष पर गिल्टी सी बन जाती है। मूत्राशय में सूजन आ जाती है। लिंग रोग ग्रस्त हो जाता है और उसमें दर्द होता है। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के लक्षणों को ठीक करने के लिए पाइपर मेथिस्टिकम औषधि का प्रयोग करना फायदेमन्द होता है।

चर्म रोग से सम्बन्धित लक्षण :- त्वचा पर पपड़ीदार घाव हो जाता है और पपड़ियां सूखकर छूटने पर सफेद दाग हो जाता हैं। कुष्ठ रोग होना। मीनचर्म रोग होना। इस प्रकार के लक्षणों में से यदि कोई भी लक्षण किसी व्यक्ति को हो गया है तो उसके रोग के लक्षणों को ठीक करने के लिए पाइपर मेथिस्टिकम औषधि का प्रयोग करना लाभदायक होता है। 

शरीर के बाहरी अंगों से सम्बन्धित लक्षण :- दाहिनी बांह में दर्द होता है। हाथ में लकवा रोग के लक्षण दिखाई देते हैं। अंगूठे के जोड़ों पर दर्द होता है। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के लक्षणों को ठीक करने के लिए पाइपर मेथिस्टिकम औषधि का प्रयोग करना चाहिए।

सम्बन्ध (रिलेशन) :-

* तेल और अन्य उत्पादन कुष्ठ की चिकित्सा में कुछ सीमा तक लाभदायक होते हैं विशेषकर प्रारम्भिक अवस्थाओं में। ऐसे ही लक्षणों में चालमूगरा-टैरैक्टोजेनोस औषधि का उपयोग भी लाभदायक होता है और ठीक इस प्रकार की अवस्थाओं में पाइपर मेथिस्टिकम औषधि का भी उपयोग करते हैं।

* लेना और बिक्सा एक दक्षिण अमरीकी पौधा जो चालमोगरा के समान है। ये सफेद दाग, श्लीपद (ऐलेफेन्टीज) तथा छाजन रोग को ठीक कर सकता है तथा इस प्रकार के रोगों को पाइपर मेथिस्टिकम औषधि भी ठीक कर सकता है। अत: इन औषधियों के कुछ गुणों की तुलना पाइपर मेथिस्टिकम औषधि से कर सकते हैं।


शमन (एमेलिओरेशन. ह्रास) :-

मन को दूसरे विषय में लगाने पर, स्थिति बदलने पर रोग के लक्षण नष्ट होने लगते हैं।

मात्रा (डोज) :-

पाइपर मेथिस्टिकम औषधि की मूलार्क और निम्न शक्तियों का प्रयोग रोग के लक्षणों को ठीक करने के लिए करना चाहिए। 


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें