अस्टेकैस फ्लूवियाटिलिस (Astacus Fluviatilis)

 अस्टेकैस फ्लूवियाटिलिस (Astacus fluviatilis)

परिचय-

अस्टेकैस फ्लूवियाटिलिस औषधि का प्रयोग चर्म रोग को ठीक करने के लिए किया जाता है। अस्टेकैस फ्लूवियाटिलिस औषधि निम्नलिखित लक्षणों के रोगियों के रोग को ठीक करने में उपयोगी हैं-

चर्म रोग से सम्बन्धित लक्षण :- रोगी को पूरे शरीर पर ठण्डक महसूस होती है और खुजली होने लगती है, लसीका ग्रंथियां बढ़ जाती हैं, साथ ही दुग्ध निर्मोक विसप और जिगर में कुछ खराबियां उत्पन्न हो जाती है। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के रोग को ठीक करने के लिए अस्टेकैस फ्लूवियाटिलिस औषधि का प्रयोग करना चाहिए।

बुखार से सम्बन्धित लक्षण :- रोगी को बहुत सर्दी लगती है, हवा बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है, कपड़े उतारने पर परेशानी अधिक बढ़ जाती है और इसके साथ तेज बुखार हो जाता है और सिर में दर्द होने लगता है। ऐसे लक्षणों से पीड़ित रोगी का उपचार करने के लिए अस्टेकैस फ्लूवियाटिलिस औषधि का उपयोग लाभकारी है।

पीलिया से सम्बन्धित लक्षण :- रोगी की ग्रंथियां में सूजन आ जाती है तथा इसके साथ ही उसे पीलिया रोग हो जाता है। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के लक्षणों को ठीक करने के लिए अस्टेकैस फ्लूवियाटिलिस औषधि का उपयोग करना चाहिए।

सम्बन्ध :-

रस, होमर, बाम्बिकस तथा एपिस औषधियों की तुलना अस्टेकैस फ्लूवियाटिलिस औषधि से कर सकते हैं।

मात्रा :-

अस्टेकैस फ्लूवियाटिलिस औषधि की 3 से 30वीं शक्ति का प्रयोग रोग के लक्षणों को ठीक करने के लिए करना चाहिए।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें