पाइपर नाइग्रम (Piper Nigrum)

 पाइपर नाइग्रम (Piper Nigrum)

परिचय-

शरीर में जलन और दबाव महसूस होने पर पाइपर नाइग्रम औषधि का प्रयोग करने से लाभ मिलता है। विभिन्न लक्षणों में पाइपर नाइग्रम औषधि का उपयोग-

मन से सम्बन्धित लक्षण :- रोगी का मन दु:खी रहता है और शरीर में ऐसा लगता है कि शक्ति नहीं है। रोगी किसी एक चीज पर अपने मन को एकाग्र नहीं कर पाता है, हल्का सा शोर होने पर वह चौंक जाता है। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के लक्षणों को ठीक करने के लिए पाइपर नाइग्रम औषधि का प्रयोग करना चाहिए। 

सिर से सम्बन्धित लक्षण :- रोगी के सिर में तेज दर्द होता है और ऐसा महसूस होता है कि कनपटियों को अन्दर की ओर दबाया जा रहा हो, नाक व चेहरे की हडि्डयों में दबाव महसूस होता है। आंखों में जलन होती है और चेहरा लाल तथा जवलशील हो जाता है, चक्षुगोलकों में फट पड़ने जैसी दर्द होती है, नाक पर खुजली होती है, छीकें आती हैं, नाक से खून बहने लगता है, होंठ सूख जाते हैं और फटने लगता है। इस प्रकार के लक्षणों में से यदि कोई भी लक्षण किसी व्यक्ति को हो गया है तो उसके रोग के लक्षणों को ठीक करने के लिए पाइपर नाइग्रम औषधि का प्रयोग करना फायदेमन्द होता है। 

गले से सम्बन्धित लक्षण :- गले में जलन होने के साथ ही कच्चापन महसूस होता है। गलतुण्डिकाओं में जलन होती है और दर्द होता है। इस प्रकार के लक्षणों को ठीक करने के लिए पाइपर नाइग्रम औषधि का प्रयोग करना लाभदायक होता है। 

आमाशय से सम्बन्धित लक्षण :- पेट अधिक फूल जाता है और वायु के कारण पेट में दर्द होता है और अधिक प्यास लगती है। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के लक्षणों को ठीक करने के लिए पाइपर नाइग्रम औषधि का प्रयोग करना उचित होता है। 

छाती से सम्बन्धित लक्षण :- रोगी को सांस लेने में परेशानी होती है, खांसी होने के साथ-साथ छाती के सीमित स्थानों पर दर्द होता है और थूक के साथ खून भी आता है। हृत्स्पन्दन, हृच्छूल, नाड़ी की गति अनियमित होना। स्तन में दूध का स्राव बढ़ जाता है। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के लक्षणों को ठीक करने के लिए पाइपर नाइग्रम औषधि का प्रयोग करना चाहिए। 

मूत्र से सम्बन्धित लक्षण :- रोगी के मूत्राशय और मूत्रमार्ग में जलन होती है, पेशाब करने में परेशानी होती है, मूत्राशय पूरी तरह भरा हुआ महसूस होता है, मूत्रत्याग करने की बार-बार इच्छा होती है पर मूत्रत्याग नहीं होता। लिंग पर दर्द होता है। इस प्रकार के लक्षणों में से यदि कोई भी लक्षण किसी व्यक्ति को हो गया है तो उसके रोग के लक्षणों को ठीक करने के लिए पाइपर नाइग्रम औषधि का प्रयोग करना फायदेमन्द होता है। 

मात्रा (डोज) :-

पाइपर नाइग्रम औषधि की निम्न शक्तियों का प्रयोग रोग के लक्षणों को ठीक करने के लिए करना चाहिए।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें