टिस्सलैगो पेटासिटीज TUSSILAGO PETASITES

 टिस्सलैगो पेटासिटीज TUSSILAGO PETASITES

परिचय-

टिस्सलैगो पेटासिटीज औषधि मुख्य रूप से मूत्राशय से सम्बंधित लक्षणों पर क्रिया करती है जिसके फलस्वरूप सूजाक व अन्य मूत्र रोग समाप्त होते हैं। यह औषधि जठरनिर्गम (पीलोरस) से सम्बंधित लक्षण को दूर करती है। 

शरीर के विभिन्न अंगों में उत्पन्न लक्षणों के आधार पर टिस्सलैगो पेटासिटीज औषधि का उपयोग :-

मूत्र से सम्बंधित लक्षण :- रोगी को मूत्रनली में ऐसा महसूस होता है जैसे कोई चीज रेंग रही है तो टिस्सलैगो पेटासिटीज औषधि का प्रयोग करना चाहिए। पेशाब करते समय दर्द या जलन होने पर इस औषधि का प्रयोग करना लाभकारी होता है।

पुरुष रोग से सम्बंधित लक्षण :- सुजाक, पीला गाढ़ा स्राव होना। लिंग का अधिक उत्तेजित होना और साथ ही मूत्रनली में रेंगने जैसा महसूस होना आदि में टिस्सलैगो पेटासिटीज औषधि का प्रयोग करना चाहिए। शुक्र नलिकाओं में दर्द होने पर रोगी को टिस्सलैगो पेटासिटीज औषधि का सेवन कराना चाहिए।

तुलना :-

टिस्सलैगो पेटासिटीज औषधि की तुलना टिस्सलैगो फ्रैग्रैन्स तथा टिस्सलैगो फारफारा औषधि से की जाती है।

मात्रा :-

टिस्सलैगो पेटासिटीज औषधि का मूलार्क प्रयोग करना चाहिए।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें