ट्रौम्बीडियम TROMBIDIUM

 ट्रौम्बीडियम TROMBIDIUM

परिचय-

ट्रौम्बीडियम औषधि की विशेष क्रिया दस्त से सम्बंधित लक्षणों में होती है। इस औषधि का प्रयोग ऐसे लक्षणो में होता है जिसमें खाने-पीने से रोग बढ़ता है। 

शरीर के विभिन्न अंगों में उत्पन्न लक्षणों के आधार पर ट्रौम्बीडियम औषधि का उपयोग :-

मलाशय से सम्बंधित लक्षण:- पेट में मरोड़ पड़ना। पेट में उत्पन्न ऐसा दर्द जो मलत्याग करने के बाद भी समाप्त नहीं होता। मलत्याग से पहले और बाद में तेज दर्द होना तथा भोजन करने के बाद दस्त का आना। जिगर में खून एकत्रित होने के साथ बैठने के बाद उठने पर अचानक तरल मल का आ जाना। कत्थई, पतला तथा खून मिला हुआ मल आने के साथ ऐंठन होना। मलत्याग करने के दौरान बाईं ओर तेज दर्द होना जो नीचे की ओर दौड़ता हुआ महसूस होता है। मलद्वार में जलन होना। इस तरह के मल से सम्बंधित लक्षणों में ट्रौम्बीडियम औषधि का प्रयोग करना चाहिए।

मात्रा :-

ट्रौम्बीडियम औषधि की 6 से 30 शक्ति का प्रयोग किया जाता है। 


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें