एथियोप्स मर्क्यूरियेलिस-मिनरैलिस (Aethiops mercurialis-mineralis)

 एथियोप्स मर्क्यूरियेलिस-मिनरैलिस (Aethiops mercurialis-mineralis)

परिचय-

एथियोप्स मर्क्यूरियेलिस औषधि गण्डमाला संबन्धी रोग, आंख में दर्द होना, खाज तथा खुजली जिसमें अधिक जलन तथा दर्द होता है, पपड़ीदार जलन, शरीर में जहरीले तत्व की उत्पति होना आदि रोगों को ठीक करने में उपयोगी है। एथियोप्स मर्क्यूरियेलिस औषधि निम्नलिखित लक्षणों के रोगियों के रोग को ठीक करने में उपयोगी हैं-

चर्म रोग से सम्बन्धित लक्षण :- त्वचा के रोग जो मधुमक्खी के छत्ते जैसा हो तथा छाजन रोग से मिलता-जुलता रोगों को ठीक करने के लिए एथियोप्स मर्क्यूरियेलिस औषधि का उपयोग किया जाता है।

ग्रन्थियों से सम्बन्धित लक्षण :- गण्डमाला में किसी प्रकार के रोग तथा ग्रंथियों में सूजन हो जाने पर एथियोप्स मर्क्यूरियेलिस औषधि का प्रयोग लाभदायक है, इसके प्रभाव से रोग जल्दी ही ठीक हो जाता है। इस प्रकार के लक्षणों को ठीक करने के लिए इस औषधि की तीसरी शक्ति के विचूर्ण का प्रयोग करना फायदेमंद होता है।

कान से सम्बन्धित लक्षण :- कान बहने पर एथियोप्स मर्क्यूरियेलिस औषधि का प्रयोग करने से कान बहना बंद हो जाता है। इस रोग को ठीक करने के लिए इस औषधि की तीसरी शक्ति के विचूर्ण का उपयोग करना उचित होता है।

आंखों से सम्बन्धित लक्षण :- आंखों के सफेद पर्दे में घाव होने पर एथियोप्स मर्क्यूरियेलिस औषधि का उपयोग करना चाहिए, लेकिन इस रोग को ठीक करने के लिए एथियोप्स मर्क्यूरियेलिस औषधि की तीसरी शक्ति के विचूर्ण उपयोग करना फायदेमंद होता है।

सम्बन्ध (रिलेशन) :-

एथियोप्स एण्टिमोनेलिस औषधि की तुलना एथियोप्स मर्क्यूरियेलिस औषधि से कर सकते हैं।

मात्रा :-

एथियोप्स मर्क्यूरियेलिस औषधि की निम्न शक्ति वाले विचूर्ण, मुख्यत: दूसरी दशमलव शक्ति का प्रयोग रोगों को ठीक करने के लिए करना चाहिए।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें