यूजीनिया जैम्बोस-जैम्बोस वुल्गैरिस(रोज ऐप्पल) EUGENIA JAMBOS&JAMBOSA VULGARIS (Rose-apple)

 यूजीनिया जैम्बोस-जैम्बोस वुल्गैरिस(रोज ऐप्पल) EUGENIA JAMBOS&JAMBOSA VULGARIS (Rose-apple)

यूजीनिया जैम्बोस-जैम्बोस वुल्गैरिस औषधि में रोगों से संबन्धित लक्षण मौजूद होते हैं जिसके कारण यह औषधि कभी-कभी रोगी में मदहोशी पैदा करती है। यह औषधि विचित्र प्रकार के रोगों को ठीक करता है जैसे- रोगी को सभी वस्तु सुन्दर और बहुत बड़ी दिखाई देना तथा रोगी में पैदा होने वाली उत्तेजना का अचानक निराशा में बदल जाना। चेहरे के मुंहासे सामान्य तथा कठोर होना। फुंसियों के आस-पास कुछ दूरी तक दर्द होना। गुलाबी मुंहासें निकलना। मितली तथा धूम्रपान करने से आराम महसूस होना। चेहरे पर अनेक प्रकार के फुंसियां पैदा होना आदि लक्षणों में यूजीनिया जैम्बोस-जैम्बोस वुल्गैरिस औषधि का प्रयोग करना लाभकारी होता है। 

शरीर के विभिन्न अंगों में उत्पन्न लक्षणों के आधार पर यूजीनिया जैम्बोस- जैम्बोस वुल्गैरिस औषधि का उपयोग :-

सिर से संबन्धित लक्षण :-

सिर दर्द होने के साथ ऐसा महसूस होना मानो कोई चीज सिर के दाईं ओर रखा हो। अधिक बड़बड़ाने की आदत। आंखों से गर्म आंसू आना आदि लक्षणों में यूजीनिया जैम्बोस-जैम्बोस वुल्गैरिस औषधि का प्रयोग करने से लाभ मिलता है।

शरीर के बाहरी अंगों से संबन्धित लक्षण :-

रात के समय तलुवों में ऐंठन सा दर्द होना। पैरों की अंगुलियों के आस-पास की त्वचा का फट जाना। पैरों की अंगुलियों के बीच वाली चमड़ी पर दरारें पड़ना। नाखूनों की चमड़ी उतर जाना और उससे पीब का निकलना आदि रोगों में यूजीनिया जैम्बोस-जैम्बोस वुल्गैरिस औषधि का प्रयोग करना लाभकारी होता है।

तुलना :-

यूजीनिया जैम्बोस-जैम्बोस वुल्गैरिस औषधि की तुलना यूजीनिया चेकन और बर्बे-एक्वि से की जाती है।




0 comments:

एक टिप्पणी भेजें