फ्यूकस वेसीकुलोसस Fucus Vesiculosus

 फ्यूकस वेसीकुलोसस Fucus vesiculosus

परिचय-

फ्यूकस वेसीकुलोसस औषधि का प्रयोग कई प्रकार के रोगों को दूर करने में किया जाता है परन्तु इस औषधि का प्रयोग कब्ज, मोटापा और गलगण्ड तथा नेत्रोत्सेधी रोगों को दूर करने में विशेष रूप से किया माना गया है। 

शरीर के विभिन्न अंगों में उत्पन्न लक्षणों के आधार पर फ्यूकस वेसीकुलोसस औषधि का उपयोग :-

सिर से संबन्धित लक्षण :- सिर में दर्द के साथ ऐसा महसूस होना जैसे लोहे के छल्ले से सिर को दबाया जा रहा हो। ऐसे लक्षणों वाले सिर दर्द में फ्यूकस वेसीकुलोसस औषधि का प्रयोग करने से दर्द में आराम मिलता है।

गले से संबन्धित लक्षण :- गले में गांठ होकर उसमें विषैले पीब बनने पर फ्यूकस वेसीकुलोसस औषधि का सेवन करना चाहिए। इस औषधि के प्रयोग से गांठें फूटकर पीब निकल जाती है और रोग समाप्त हो जाता है।

पेट से संबन्धित लक्षण :- यह औषधि पाचनतन्त्र को ठीक करके पेट फूलने जैसे लक्षणों को समाप्त करती है।

मल से संबन्धित लक्षण :- नए या पुराने किसी भी प्रकार के कब्ज को दूर करने के लिए फ्यूकस वेसीकुलोसस औषधि का प्रयोग लाभकारी होता है।

मोटापा से सम्बंधित लक्षण :- फ्यूकस वेसीकुलोसस औषधि के प्रयोग करने से पेट व शरीर के अतिरिक्त चर्बी कम होकर मोटापा कम होता है।

तुलना :-

फ्यूकस वेसीकुलोसस औषधि की तुलना फाइटोले, थाइरायडीन, बादियागा और आयोडम से की जाती है।

मात्रा :-

फ्यूकस वेसीकुलोसस औषधि के मूलार्क 5 से 6 बूंद प्रतिदिन भोजन करने से पहले लेनी चाहिए अथवा आवश्यकता पड़ने पर फ्यूकस वेसीकुलोसस औषधि के 3 से 30 शक्ति का भी प्रयोग किया जा सकता है।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें