पार्थेनियम-एस्कोबा अमार्गो (Parthenium-Escoba Amargo)

 पार्थेनियम-एस्कोबा अमार्गो (Parthenium-Escoba Amargo)

परिचय-

पार्थेनियम-एस्कोबा अमार्गो औषधि का उपयोग बुखार और विशेषकर मलेरिया बुखार को ठीक करने के लिए किया जाता है। मासिकधर्म में परेशानी होने के साथ ही शरीर में अधिक कमजोरी महसूस होना, सांस लेने की गति अनियमित होना। इस प्रकार के रोगों को ठीक करने के लिए पार्थेनियम-एस्कोबा अमार्गो औषधि का प्रयोग कर सकते हैं। विभिन्न लक्षणों में पार्थेनियम-एस्कोबा अमार्गो औषधि का उपयोग-

सिर से सम्बन्धित लक्षण :- सिर में दर्द इतना तेज होता है कि उसका असर नाक तक फैल जाता है, नाक पर सूजन आ जाती है, माथे पर भी दर्द होता है। आंखों में भारीपन महसूस होता है और अक्षिगोलक में दर्द होता है तथा इसके साथ ही सिर में भी दर्द होता है। सिर में दर्द होने के साथ ही कानों में आवाजें सुनाई देती है। सिर में दर्द होने के साथ ही नाक की जड़ में दर्द होता है और नाक का भाग सूज जाता है। सिर में दर्द होता है, दांतों में हल्का-हल्का दर्द होता है, दांत बहुत खट्टे व बहुत लम्बे महसूस होते हैं। दृष्टि दोष उत्पन्न हो जाता है। कान में दर्द होता है तथा कानों में अजीब-अजीब सी आवाजें सुनाई देना और सिर में दर्द होना। इस प्रकार के सिर से सम्बन्धित लक्षणों में से यदि कोई भी लक्षण किसी व्यक्ति को हो गया है तो उसके रोग के लक्षणों को ठीक करने के लिए पार्थेनियम-एस्कोबा अमार्गो औषधि का प्रयोग करना चाहिए।

पेट से सम्बन्धित लक्षण :- बायें पर्शुका-प्रदेश में दर्द होता है। प्लीहा में घाव हो जाता है। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के लक्षणों को ठीक करने के लिए पार्थेनियम-एस्कोबा अमार्गो औषधि का प्रयोग करना फायदेमन्द होता है। 

सम्बन्ध (रिलेशन) :- 

सियानौथस, हेलिएन्थ तथा चायना औषधियों के कुछ गुणों की तुलना पार्थेनियम-एस्कोबा अमार्गो औषधि से कर सकते हैं। 


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें