मेजेरियम Mezereum

 मेजेरियम Mezereum 

परिचय-

शरीर के कई भागों में दर्द होना, त्वचा पर कई प्रकार के दाग, छीलन तथा चकत्ते की तरह दाग और कई प्रकार के चर्म रोगों को ठीक करने के लिए मेजेरिया औषधि का उपयोग करना चाहिए। मेजेरिया औषधि निम्नलिखित लक्षणों के रोगियों के रोग को ठीक करने में उपयोगी है-

शरीर के बाहरी अंगों से सम्बन्धित लक्षण:- शरीर की बड़ी हडि्डयों में दर्द होना, जांघ की हड्डी में दर्द होना लेकिन गर्मी तथा ताप होने पर दर्द से आराम मिलता हो तो इस प्रकार के लक्षणों को ठीक करने के लिए मेजेरिया औषधि का प्रयोग करना चाहिए।

दांत से सम्बन्धित लक्षण:- दांत में दर्द हो रहा हो और गर्म सिंकाई करने से दर्द से कुछ आराम मिलता हो तो इस प्रकार के लक्षणों को ठीक करने के लिए मेजेरिया औषधि का उपयोग लाभदायक है।

चेहरे से सम्बन्धित लक्षण:- चेहरे की नाड़ियों में दर्द (स्नायुशूल), खाने या जबड़ा हिलाने पर दर्द महसूस होना। गर्मी तथा ताप होने पर दर्द कम होना। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के रोग को ठीक करने के लिए मेजेरिया औषधि का प्रयोग करना चाहिए।

नाक से सम्बन्धित लक्षण:- नाक में दाने निकलना तथा खाल छिल जाना, नाक के अन्दर पपड़ी जमना तथा चकत्ते की तरह दाद हो जाना। इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी के रोग को ठीक करने के लिए मेजेरिया औषधि का उपयोग करना फायदेमंद होता है।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें